Hindi News / 2030 में कॉमन वेल्थ गेम को लेकर झारखंड बॉलिंग एसोसिएशन तैयार, खिलाड़ियों के...

JHARKHAND NEWS : 2030 में कॉमन वेल्थ गेम को लेकर झारखंड बॉलिंग एसोसिएशन तैयार, खिलाड़ियों के लिए हो रही विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand news jharkhand news

रांची: झारखंड बॉलिंग एसोसिएशन2030में होनेवाले कॉमन वेल्थ गेम को लेकर कमर कस चुका है. शनिवार को रांची स्थित झारखंड ओलिंपिक एसोसिएशन के कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए झारखंड बोलिंग एसोसिएशन के सचिव मधुकांत पाठक ने बताया कि2030के कॉमन वेल्थ गेम के इस खेल में झारखंड की भागीदारी अधिक से अधिक हो,इसके लिए संघ ने पांच वर्षों की कार्य योजना तैयार की है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के साथ मिलकर जल्द ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत की जाएगी.

खिलाड़ियों के अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में चयन तथा आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए उनको विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है. वर्ल्ड टॉप थ्री रहे और वर्तमान में वर्ल्ड के टॉप टेन खिलाड़ी दिनेश कुमार उन्हें प्रशिक्षित कर रहे हैं. इन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय खेलों में जीत दर्ज की है.

प्रेसवार्ता में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित झारखंड बॉलिंग एसोसिएशन के खिलाड़ी भी मौजूद थे. पांच से सोलह नवंबर तक हांगकांग में आयोजित हांगकांग क्लासिक चैंपियनशिप में भाग लेने देश से पांच खिलाड़ी जा रहे हैं, जिनमें एक पुरुष और एक महिला खिलाड़ी झारखंड से हैं. इन खिलाड़ियों ने वहां जीत का भरोसा दिलाया.