निगम चुनाव की गहमा-गहमी : 21 फरवरी को मेदिनीनगर में रोड शो करेंगी जया प्रदा, चुनावी माहौल में भरेंगी जोश
Edited By:
|
Updated :19 Feb, 2026, 05:40 PM(IST)
रांची: नगर निगम चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है. इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा 21 फरवरी को मेदिनीनगर आएंगी. जहां वे प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगी.जया प्रदा बीजेपी समर्थित मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर के समर्थन में रोड शो करेंगी. उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है.
माना जा रहा है किनगर निगम चुनाव में उनके रोड शो से चुनावी माहौल में नया जोश आएगा और मतदाताओं का ध्यान आकर्षित होगा.जया प्रदा के रोड शो को बीजेपी के लिए गेम चेंजर के रूप में देखा जा रहा है.