Live

नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज

धनबाद में JMM ने किया मेयर पद के उम्मीदवार का ऐलान

A
archana singhलेखक

धनबाद:नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. जेएमएम ने मेयर उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है.पार्टी ने मेयर पद के लिए डॉ. नीलम मिश्रा के नाम का ऐलान किया है. धनबाद जिला अध्यक्ष लखी सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी आलाकमान ने डॉ.नीलम मिश्रा को मेयर पद के लिए चुनावी मैदान में उतारा है.

प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. नीलम मिश्रा ने धनबाद की जनता से आशीर्वाद मांगा और समर्थन की अपील की. उन्होंने कहा कि यदि जनता ने मौका दिया तो वे शहर के विकास, स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगी.

धनबाद से कुंदन विश्वकर्मा की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें