मोतिहारी : गरीब परिवारों को सरकार का तोहफा,आवास योजना के तहत लाभुकों को मिली आशियाना की चाबी
मोतिहारी: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में कुल 2 लाख 35 हजार आवास लाभुकों को सौंपा गया. आज उन आवास के मालिकों को चाबी देकर सरकार द्वारा गृह प्रवेश करवाया गया.
इसको लेकर मोतिहारी जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है.जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी विधायक श्यामबाबु यादव, LJP विधायक बबलू गुप्ता एवं डीएम सौरभ सुमन यादव शामिल हुए. वहीं,इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभुक भी पहुचे जहां मुख्य अतिथियों द्वारा लाभुकों के बीच आवास का चाबी सौंपा गया.
इस मौके पर बीजेपी विधायक श्यामबाबू यादव ने कहा कि प्राधानमंत्री का लक्ष्य है कि देश के हर गरीबों को पक्के छत का घर मिल सके और इसी क्रम में आज लाभुकों को पक्का घर का चाबी दिया गया.
वहीं,जिलाधिकरी सौरभ सुमन यादव ने कहा कि जिले में अब तक लगभग 35 हजार पक्का मकान तैयार कर दिया गया है.
इस कार्यक्रम में पहुंचे लाभुकों को आशियाना का चाबी मिलने पर काफी खुश हुए और सरकार को धन्यवाद् देते हुए कहा कि पहले हम लोगों को बारिश में काफी परेशानी होती थी, पर अब काफी खुशी हो रही है कि हम लोग पक्के के मकान में रहेंगे.