Hindi News / देवघर में लापता हुई महिला, पूजा करने के लिये लाइन में लगी थी

श्रावणी मेला : देवघर में लापता हुई महिला, पूजा करने के लिये लाइन में लगी थी

Edited By:  |
Missing woman in Deoghar

देवघर के वैद्यनाथ धाम में हर रोज लाखों की संख्या में कांवडिया जलाभिषेक कर रहे हैं. इस दौरान ऐसे भी कई मामले सामने आ रहे हैं. जहां आये दिन कोई न कोई कांवड़िया अपने जत्थे से बिछुड़ जाते हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है. बिहार के नालंदा की रहनेवाली महिला जलाभिषेक करने के लिये लाइन में लगी, लेकिन वो लापता हो गई. सोमवार शाम को ही वो लाइन में लगी है. लेकिन अभी तक वो धर्मशाला लौटकर नहीं पहुंची.

महिला का नाम शामा देवी है. वो नालंदा के तेलमर थाना इलाके की रहनेवाली है. अगर किन्ही को इस महिला के बारे में कुछ भी जानकारी मिले तो अंकित कुमार -8789049896 या नरेंद्र कुमार -8877609655 को देनें की कृपा करें.