Live

मौसम का मिजाज बदला

राजधानी में तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची: राजधानी रांची में शनिवार को अचानक तेज आंधी और मूसलाधार बारिश हुई. बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया. पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से आमलोग परेशान थे.

वैसे मौसम विभाग ने रांची समेत राज्य के कई जिलों में अगले 3 से 4 घंटों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जतायी है. आज रांची के कई इलाकों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है.

बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है. वहीं तेज आंधी की वजह से कई जगह पेड़ भी गिरे और बिजली भी घंटों से गुल है .

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें