Live

मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क मरम्मती का दिया आदेश

सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय मंत्री से मिलकर एक सड़क का निर्माण और दूसरे सड़क की मरम्मती कार्य के लिए दिया था आवेदन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सरायकेला : रांची के सांसद संजय सेठ ने आज दिल्ली में परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मंत्री नितिन गडकरी जी से मुलाकात कर रांची लोकसभा क्षेत्र के चांडिल के दो सड़कों एक चांडिल रेलवे अंडरपास से पितकी रेलवे फाटक तक बाई पास सड़क निर्माण कार्य और दूसरा चांडिल गोलचक्कर से पितकी रेलवे फाटक तक पुरानी सड़क मरम्मत कार्य के लिए आवेदन दिया. मंत्री नितिन गडकरी जी ने गोलचक्कर से पितकी तक सड़क मरम्मती के लिए त्वरित आदेश पारित किया.

सांसद संजय सेठ ने माननीय मंत्री जी को ईचागढ़ विधान सभा स्थित देवलटाड जैन मंदिर तकNH 33से सीधी सड़क के लिए2.1करोड़ आबंटित करने के लिए धन्यवाद भी दिया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें