Live

मनरेगा के साथ छेड़छाड़ का विरोध

राष्ट्रीय प्रगति वर्क्स यूनियन ने किया आवाज बुलंद, स्थापना दिवस पर केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा

A
archana singhलेखक

रामगढ़:जिले के भुरकुंडा मतकमा चौक पर राष्ट्रीय प्रगति वर्क्स यूनियन ने अपने स्थापना दिवस पर चार श्रम कानून एवं मनरेगा का नाम बदलने पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया. इस दौरान मुख्य अतिथि कामरेड विश्वजीत देव,सीटू महासचिव ओमप्रकाश सिन्हा,सहायक महामंत्री विशेश्वर ठाकुर ने महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की.


बता दें कि राष्ट्रीय प्रगति वर्क्स यूनियन रोड शो के माध्यम से मतकमा चौक भुरकुंडा में सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए. वहीं,कामरेड विश्वजीत देव सीटू महासचिव ने केंद्र सरकार पर जुबानी हमला बोला. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पूरी तरह से पूंजी पतियों और बड़े-बड़े उद्योग कंपनी के इशारे पर चार श्रम कानून कोड लागू किया है, इससे सिर्फ विभिन्न कंपनियों को ही फायदा होगा है मजदूर को कोई लाभ नहीं मिलेगा.


रामगढ़ से एमआर. खान की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें