Hindi News / पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ के दौरान किए बड़े...

नीलेश मुखिया हत्याकांड : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ के दौरान किए बड़े खुलासे

Edited By:  |
Main accused of Nilesh Mukhiya murder case arrested

PATNA :पटना का चर्चित नीलेश मुखिया हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मर्डरकेस का मुख्य आरोपी गोरख राय को पुलिस ने धर-दबोचा है। झारखण्ड के लोहरदगा के जंगली क्षेत्र से गोरख राय को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के लिए ये बड़ी कामयाबी है।


पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

जानकारी के मुताबिक नीलेश मुखिया मर्डरकेस के मुख्य आरोपियों में से एक गोरख राय को लोहरदगा के जंगली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल गिरफ्तार गोरख राय ने पुलिस की सख्त पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे किए हैं। बताया जा रहा है कि नीलेश मुखिया का मर्डर के बाद वो हरिद्वार भाग

गया था।


गोरख राय के दो भाई अब भी फरार

इस पूरे मामले पर सिटी एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि 25 लाख की सुपारी देकर नीलेश मुखिया का मर्डर किया गया था। गोरख राय के दो भाई पप्पू राय और धप्पू राय अब भी फरार हैं। इस मामले में अबतक 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि 4 लोग अब भी फरार हैं।

ये है पूरा मामला

गौरतलब है कि 31 जुलाई को पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के कुर्जी मोड़ के पास पार्षद पति नीलेश मुखिया को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया था। उन्हें 7 से 8 गोलियां मारी गई थी, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेज दिया गया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी थी।

इस मामले में पप्पू राय, धप्पू राय, गोरख राय की संलिप्तता की बात सामने आायी थी। ये तीनों सहोदर भाई हैं।