BIG BREAKING : महेश्वर हजारी ने विधानसभा उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, नोटिफिकेशन जारी, बन सकते हैं मंत्री
PATNA :बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि विधानसभा उपाध्यक्ष पद से महेश्वर हजारी ने इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में विधानसभा की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। विधानसभा सचिवालय के पत्र में कहा गया है कि उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने खुद अपने पद का त्याग कर दिया है।
बन सकते हैं मंत्री
इधर, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद महेश्वर हजारी ने कहा कि आज शिक्षा मंत्रीविजय चौधरी के साथ मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार से मुलाक़ात के बाद मैंने फैसला लिया है। मैं पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हूं, पार्टी जो भी आदेश देगी, वो करुंगा।
सूत्रों के मुताबिक महेश्वर हजारी को नीतीश सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है लिहाजा आज उन्होंने बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वे पहले भी नीतीश मंत्रिमंडल में भवन निर्माण मंत्री रह चुके हैं।