Live

मचा हड़कंप

हिरणपुर स्थित दवा दुकान में औषधि की 2 सदस्यीय टीम ने की घंटों छापेमारी, जांच के लिए दवाओं का लिया नमूना

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पाकुड़ : बड़ी खबर पाकुड़ से जहां नकली दवा बेचने की शिकायत पर ज़ैद मेडिकल हिरणपुर में झारखंड औषधि निदेशक रांची के निर्देश पर औषधि की दो सदस्यीय टीम हिरणपुर पहुंच कर हिरणपुर पुलिस की मदद से सघन छापेमारी की. छापेमारी करीब 2 घंटे तक चली. छापेमारी में जांच के लिए विभिन्न दवाओं की सैंपल ली गई. दवाओं के सैंपल को लैब में जांच किये जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.


छापेमारी शुरु होते ही हिरणपुर के दवा दुकानदारों ने अपने-अपने दवा दुकान बंद कर दिए. हालांकि ज़ैद मेडिकल के दुकानदार ने बताया कि मेरे दुकान पर साज़िश के तहत विशेष कर मुझे टारगेट किया जा रहा है जो लगातार यह लेकर तीन बार छापेमारी की गई है. पिछले बार छापेमारी में भी कुछ नही निकला. मैं सही दवा बेचता हूँ. इसलिए ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. जो अन्य लोगों को हजम नहीं हो रहा है. इसलिए मेरे दुकान पर छापेमारी कराकर मुझे ह्रासमेंट किया जा रहा है. ऐसे शिकायतकर्ता पर भी जांच होनी चाहिए कि वो झूठी शिकायत कर रहा है या सही उस पर भी कार्रवाई होनी चाहिए.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें