किसी और से ना करो बात होता है दर्द : तुम ही तो हो मेरे टमाटर...रसगुल्ला, रूठे प्रेमी को कुछ यूं मनाने लगी प्रेमिका
DESK : सोशल मीडिया पर आये दिन इश्क़,प्यार और मोहब्बत से जुड़े फोटोज और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। हों भी क्यों ना वेलेंटाइन वीक जो चल रहा है। ऐसे में कुछ लोग अपने प्यार पर इस कदर तक हक जताते नजर आते हैं, जैसे वे जन्म-जन्मांतर से एक-दूसरे को बेइतहां प्यार करते आ रहे हों। वहीँ इस प्यार भरे महीने में एक एक ऐसा ही लव लेटर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे पढ़ने के बाद आपको लैला- मजनू का प्यार भी फीका मालूम पड़ेगा।
वायरल हो रहा यह लव लेटर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। दरअसल वेलेंटाइन वीक की शुरुआत में ही एक प्रेमी अपनी प्रेमिका की किसी बात को लेकर रूठ गया। अब प्रेमिका करें तो क्या करें। उसने प्रेमी को लाख मनाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। अंत में प्रेमिका अपने प्रेमी को मनाने के लिए उसे लव लेटर लिख दिया। जिसमें प्रेमिका प्रेमी को मनाने के लिए उसे जानू, मुन्ना, राजा, टमाटर, कबूतर और रसगुल्ला जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रही है।
लेटर में टूटी-फूटी हिंदी में प्रेमिका लिखती है कि, 'जानू मैं तुम्हारे ऊपर शक नहीं करती। किसी लड़की को तुझसे बोलते हुए देखती हूं... ना तो दिल में दर्द होता है। बहुत ज्यादा होता है। जानू तुम किसी भी लड़की से बोला मत करो, न ही मुस्कुराया करो। जानू गलत नहीं समझ रही हूं, मैं आपको. जानू मुझे तुमसे प्यार है, इसलिए कह रही हूं। कबूतर मानो तो मान लेना.. न मानो तो तुम्हारी मर्जी और जानू तुम उनके घर बिल्कुल भी मत जाया करो, चाहे वो लड़की हो या न हो। मुन्ना, कबूतर माफ करना अगर गलत लिखा हो तो। आई लव यू, आई लव यू, आई लव यू। सॉरी मुन्ना अगर कुछ गलत लिखा हो तो मेरे कबूतर, जानू, राजा, फौजी, टमाटर, रसगुल्ला। आई मिस यू...'
वहीँ अब प्यार भरे इस लेटर को पढ़कर यूजर्स भी हैरान हैं और इस प्रेमिका के प्यार की दाद दें रहे हैं। कुछ ने कमेंट में लिखा कि तुम किस्मतवाले हो भैया, जो इतनी कट्टर प्रेमी से आपका पाला पड़ गया है। तो किसी ने लिखा ऐसे सच्चे प्रेमी को माफ़ कर दो यार तुम्हारे जगह हम होते तो कई बार माफ़ कर देते...