Hindi News / झारखंड बोर्ड साइंस स्ट्रीम में 489 अंक के साथ बनीं स्टेट टॉपर

झरिया की रशीदा नाज का कमाल : झारखंड बोर्ड साइंस स्ट्रीम में 489 अंक के साथ बनीं स्टेट टॉपर

Edited By:  |
jhariya ki rashida naz ka kamal jhariya ki rashida naz ka kamal

धनबाद:जैक इंटरमीडिएट रिजल्ट में झरिया के जमाडोबा रमजानपुर की रहने वाली रशीदा नाज ने साइंस स्ट्रीम में राज्यभर टॉप कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. रशीदा नाज ने 489 अंक लाकर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है. इस सफलता से उनके परिवार और इलाके में खुशी का माहौल है.

रशीदा DAV प्लस टू हाई स्कूल पाथरडीह की छात्रा हैं और शुरू से ही पढ़ाई में काफी मेहनती रही हैं. एक साधारण परिवार से आने वाली रशीदा के पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के बावजूद उसने अपनी पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी.

अपनी सफलता के पीछे रशीदा बताती हैं कि उन्होंने ऑनलाइन क्लासेस से ज्यादा स्कूल में पढ़ाई और अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन पर भरोसा किया. उनका पसंदीदा विषय गणित है, जबकि सबसे ज्यादा उसे केमिस्ट्री में 99 अंक मिले हैं.

अपनी सफलता का श्रेय रशीदा अपने परिवार और शिक्षकों को देती हैं. उन्होंने खास तौर पर अपनी बहन का जिक्र करते हुए कहा कि आठवीं कक्षा तक उन्होंने कोई कोचिंग नहीं की थी और उस समय उनकी बहन ने ही पढ़ाई में मजबूत बनाया.

रशीदा नाज ने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि मेहनत, आत्मविश्वास और परिवार के सहयोग ने इस मुकाम तक पहुंचाया है. वे आगे चलकर प्रोफेसर बनना चाहती है.