Live

कुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी

चालक को अचानक झपकी आने से हादसा, 3 महिला समेत 6 लोग घायल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

धनबाद : बड़ी खबर धनबाद से है जहां तोपचांची थाना क्षेत्र के मानटांड़ के पास एनएच 19 पर अनियंत्रित कार पलटने से महाकुंभ प्रयागराज से संगम में स्नान कर लौट रहे 6 व्यक्ति घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया.

बताया जा रहा है कि महाकुंभ प्रयागराज से संगम में स्नान कर 6 लोग कार से रविवार शाम 4 बजे वापस कोलकाता जा रहे थे. इसी दौरान सोमवार सुबह धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र के मानटांड़ के पास एनएच 19 पर जायलो कार अचानक चालक की झपकी लेने के कारण रोड के बीच डिवाइडर से टकराने से पलट गई. हादसे में 3 महिला और 3 पुरुष घायल हो गये. घटना के बाद तत्काल स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच में भर्ती किया गया. दुर्घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं. इसमें एक की हालात गंभीर बताई जा रही है. वहीं घटना को लेकर इलाज करा रहे वाहन चालक सोमनाथ ने बताया कि वह सभी कल शाम 4 बजे प्रयागराज से निकले थे और कोलकाता जा रहे थे. तभी आज सुबह तोपचांची के पास उसकी आंख लग गई, जिससे यह हादसा हो गया. घायलों में तीन महिला और तीन पुरुष शामिल हैं.

धनबाद से कुंदन कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें