केंद्रीय बजट : नेताओं की जानें प्रतिक्रिया,जेएमएम ने दिया चौंकानेवाला बयान

Edited By:  |
kendriya budget

रांची:केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सितारमण ने संसद के विशेष सत्र में आज केंद्रीय बजट पेश किया. निर्मला सितारमण लगातार9वीं बार देश का बजट पेश की हैं. इसी कड़ी में झारखंड बीजेपी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने केंद्रीय बजट का स्वागत किया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के सपने को साकार करने का लॉन्च पैड बताया है. प्रतुल शाहदेव ने कहा कि केंद्रीय बजट में रांची में दिव्यांगजनों के लिए विशेष योजना और मेंटल इंस्टिट्यूट को अपग्रेड करने की बात कही गई है. जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ औद्योगिक जगत का भी खास ख्याल रखा गया है. कुल मिलाकर बीजेपी ने मोदी सरकार के बजट को जनता के अनुरूप बताया है.

ना झारखंड झुकेगा ना ही सरकार-JMM

वहीं, रांची से धनबाद जाने के क्रम में बोकारो नया मोड़ बिरसा चौक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने बजट को लेकर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में बीजेपी की सरकार नहीं है वैसे राज्य के साथ भेदभाव किया गया है. उन्होंने कहा कि जब कभी भी झारखंड की बात आती है,उस वक्त झारखंड को दर किनार करने का काम किया जा जाता हैं. जबकि, सभी राज्यों को समान रूप से देखना चाहिए. सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ बीजेपी शासित राज्यों पर केंद्र सरकार का अधिक ध्यान है.बाकी राज्यों को दरकिनार किया जाता है. विनोद पांडे ने कहा कि लगातार मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार और झारखंड को झुकाने का प्रयास किया गया है. लेकिन, ना झारखंड झुकेगा ना ही सरकार झुकेगी.