Live

कलयुगी मां ने घोंटा ममता का गला

दो बच्चियों संग खाया जहर, हालत गंभीर

A
ASHISH KUMARलेखक

औरंगाबाद : खबर है औरंगाबाद से जहां एक मां ने पारिवारिक कलह से तंग आकर अपनी दो मासूम बच्चियों संग मौत को गले लगाने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि आवेश में आकर उसने बेटियों के साथ खुद भी जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आननफानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

मामला औरंगाबाद के ओबरा बाजार इलाके का बताया जा रहा है जहां एक महिला ने अपने दो बच्चियों को जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी उसका सेवन कर लिया। इस घटना में दो बच्चियों की मौत हो गई जबकि उनकी मां अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। महिला की पहचान ओबरा बाजार निवासी मो रुस्तम की पत्नी सितारा परवीन के रूप में की गई है।जबकि इस हादसे में जान गवां चुकी दोनो बच्चियां तीन वर्षीय साना परवीन एवं एक वर्ष तीन माह की फिजा परवीन है।

महिला के द्वारा जहरीला पदार्थ खिलाए और खाए जाने की सूचना मिलते ही परिजन उन्हे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे ।जहां चिकित्सक ने दोनो बच्चियों को मृत घोषित कर दिया और महिला की हालत को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए नारायण मेडिकल कॉलेज जमुहार रेफर कर दिया।हालांकि यह सवाल जरूर उठ रहा है कि महिला ने ऐसा कठोर कदम क्यों उठाया ? हालांकि महिला के ससुर ने बताया कि उनकी बहू मेरे बेटे को बाहर कमाने के लिए नहीं जाने देना चाहती थी। जब उनका बेटा बाहर चला गया तो उसने ऐसा कदम उठा लिया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें