Live

ज्वेलरी दुकान में चोरी का खुलासा

धनबाद पुलिस ने 6 अपराधियों को दबोचा, चोरी का सामान भी बरामद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

धनबाद:बड़ी खबर धनबाद से है जहां पुलिस ने सुदामडीह थाना क्षेत्र के भौरा बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की घटना में संलिप्त 6 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है कि जोरापोखर सर्किल इंस्पेक्टर के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर 6 अपराधियों को पकड़ा है. गिरफ्तार अपराधी के पास से आर्टिफिशियल ज्वेलरी,एलजी कंपनी का मॉनिटर,ऑटोमेटिक स्प्रिंग चाकू समेत अन्य सामग्री बरामद किया गया है. गिरफ्तार किए गए सभी अपराधियों की पहले से आपराधिक इतिहास रहा है जिनमें से दो ओमप्रकाश कुमार और अविनाश कुमार ताती के खिलाफ गिरिडीह के निमियाघाट थाना में भी आपराधिक मामले दर्ज है. घटना में शामिल एक अपराधी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

धनबाद से कुंदन कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें