ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े डाका
अज्ञात अपराधियों ने लाखों रुपये के गहने लूटे, पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद
रामगढ़ : बड़ी खबर रामगढ़ से जहां दामोदर नदी के पास कोहिनूर ज्वेलर्स में पिस्टल के बल पर अज्ञात अपराधकर्मियों ने लाखों रुपये का आभूषण लूटे. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है.
बताया जा रहा है कि रामगढ़ थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर शहर के व्यस्ततम इलाके में दिनदहाड़े अपराधियों ने कोहिनूर ज्वेलर्स दुकान में सेल्समैन को गन पॉइंट पर रखकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले को लेकर कर जांच पड़ताल कर रही है. लाखों रुपए के गहने की लूटपाट हुई है. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रही है. पूरे मामले को लेकर व्यापारी वर्ग में दहशत का माहौल है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।