Hindi News / चुनाव में 27 लाख मतदाताओं के काटे गए नाम,चुनाय आयोग पर धांधली का...

JMM का बड़ा बयान : चुनाव में 27 लाख मतदाताओं के काटे गए नाम,चुनाय आयोग पर धांधली का आरोप

Edited By:  |
Jmm ka byan

रांची:जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस वार्ता कर चुनाव आयोग और बीजेपी पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाया है. सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भारत लोकतंत्र की बुनियाद पर खड़ा है और मतदान उसका सबसे महत्वपूर्ण आधार है. इसकी जिम्मेदारी निर्वाचन आयोग पर होती है. उन्होंने बताया कि असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान हो चुका है, जबकि पश्चिम बंगाल में मतदान होना बाकी है. उन्होंने चुनाय आयोग पर धांधली करने का आरोप लगाया है.

मतदान लोकतंत्र की आत्मा

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे खूबसूरत फल है और चुनाव आयोगकी ये जिम्मेदारी है कि लोकतंत्र के महापर्व में ज्यादा से ज्यादा लोग हिस्सा ले सके.उन्होंने कहा कि बीते 25 फरवरी को निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर“कोई वोटर छूटे नहीं” का नारा दिया था, लेकिन जमीनी स्तर पर इसके उलटा हुआ है.

बंगाल में गड़बड़ी का आरोप

सुप्रियो भट्टाचार्य ने बड़ा आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल में SIR के नाम पर लोगों को लाइन में खड़ा किया गया और लाखों लोगों को मतदान से वंचित कर दिया गया. उनके अनुसार करीब 32 लाख लोगों को ‘लॉजिकल डिस्टेंस’के नाम पर सूची में रखा गया और 27 लाख लोगों के नाम काट दिए गए.

नागरिकता पर भी उठे सवाल

उन्होंने ये भी कहा कि नाम कटने के साथ ही इन लोगों की नागरिकता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं. अब लोगों को अपने मतदान के अधिकार के लिए ट्रिब्यूनल का सहारा लेना पड़ रहा है.

बीजेपी पर साजिश का आरोप

जेएमएम नेता ने आरोप लगाया कि बीजेपी के इशारे पर निर्वाचन आयोग ने यह कार्रवाई की है. उन्होंने कहा कि इससे लोकतंत्र और संविधान दोनों पर खतरा पैदा हो गया है.

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल

सुप्रियो भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग के सोशल मीडिया पोस्ट की भाषा पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह किसी सरकारी संस्था की भाषा नहीं लगती.अंत में उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश के लोग अपने अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूक हो और लोकतंत्र बचाने के लिए आगे बढ़े.

रांची से संवाददाता राहुल कुमार की रिपोर्ट