झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन : प्रश्नकाल के साथ हो रही सदन की कार्यवाही, हेमलाल मुर्मू ने साइबर ठगी का उठाया मामला

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand vidhansabha ke bajat satra ka chautha din

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन शनिवार को सदन की कार्यवाही शुरुहो गई है. प्रश्नकाल के साथ आज सदन की कार्यवाही शुरु हुई है. आज वित्तीय वर्ष 2025-26 के तीसरे अनुपूरक बजट पर चर्चा की जाएगी.

सदन में विधायक जयराम महतो ने स्टेट एस्टेब्लिशमेंट स्टैंडिंग कमेटी में जनप्रतिनिधियों को शामिल करने का मामला उठाया है.

राज्य स्तरीय स्थापना समिति में जनप्रतिनिधियों को शामिल करने का क्या सरकार विचार रखती है.

मंत्री ने जवाब देते हुए कहा ऐसा विचार सरकार के पास नहीं है.

विधायक.... जनता की अपेक्षाएं जनप्रतिनिधियों से होती है.क्षेत्र में तीखे सवालों का सामना करना पड़ता है.प्रशासन को नियंत्रण में रखना चाहिए.इसीलिए इस पर विचार हो.स्थापना समिति में जनप्रतिनिधियों को भी स्थान मिले.

मंत्री... दूसरे राज्यों से पत्राचार किया है.अगर होगा तो विचार किया जाएगा.

वहीं विधायक हेमलाल मुर्मू ने सदन में साइबर ठगी का मामला उठाया.

मंत्री योगेंद्र महतो ने इसका जवाब देते हुए कहा साइबर ठगी से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए95प्रतिशत मामलों का निपटारा हो चुका है. विभाग दक्ष लोगों को नियुक्त किया है.

वहीं विधायक राजेश कछप नेसदन मेंबैकलॉग वैकेंसी का मामला उठाया.

इसका जवाब देते हुए मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कितना बैकलॉग है. दिखा कर नियुक्ति सुनिश्चित किया जाएगा.तारांकित प्रश्न के तहत विधायक मंजू कुमारी ने सवाल उठाया. जमुआ प्रखंड के ग्राम चुंगलों में पुलिसopकी स्थापना की मांग उठाई.

मंत्री योगेंद महतो ने जवाब देते कहा वहां पहले कभी भीopनहीं था.

विभाग को जरूरत होगी तोopखोला जा सकता है. आगे

विधायक जनार्दन पासवान ने सेवानिवृत्त आयु बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि झारखंड राज्य के सरकारी कर्मचारी एवं पदाधिकारी की सेवा निर्मित आयुष60वर्ष है जबकि केंद्रीय सेवा के डॉक्टर शिक्षकों एवं झारखंड राज्य के डॉक्टरों एवं विश्वविद्यालय के शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु65है. छत्तीसगढ़ में राज्य कर्मचारी एवं पदाधिकारी की सेवानिवृत्ति की आयु62है.

क्या सरकार सेवानिवृत्त आयु सीमा बढ़ाना चाहती है.

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा हर राज्य अपने आवश्यकता के अनुरूप नियम बनाता है. छत्तीसगढ़ में उनकी जरूरत के हिसाब से उन्होंने आयु सीमा बढ़ाई. छत्तीसगढ़ का अनुसरण कर उम्र सीमा बढ़ाया जाना सही नहीं. क्योंकि हमारे राज्य में ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है.

विधायक ने कहा यहां पर कर्मियों की कमी है. क्या सरकार इस पर विचार करेगी.

मंत्री ने कहा इस राज्य में बहुत अधिक संख्या में पढ़े लिखे लोग बेरोजगार हैं. हेमंत सोरेन की सरकार ढंग से नियुक्तियां दे रही है. जो बेरोजगार हैं उन्हें भी अवसर मिलना चाहिए. उम्र सीमा बढ़ाना संभव नहीं है. रिक्त भरे हुए पद हैं उसमें नए लोगों को बहाल किया जाए.

मंत्री ने कहा वास्तविक मानदेय आउटसोर्सिंग वालों को नहीं होता. सरकार के संज्ञान में ये बात है हम तय करेंगे कि जो निर्धन हुआ है कमीशन काटकर शेष राशि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मिले. सरकार ने आउटसोर्सिंग के लिए आरक्षण नीति फॉलो किया जाएगा.

विधायक कुशवाहा शशि भूषण मेहता ने सदन में रखा जेपीएससी7- 10में39पुलिस उपाधीक्षकों की नियुक्ति हुई है जिनकी सेवा संपुष्टि के लगभग4वर्ष के बाद भी नियमित पदस्थापना नहीं हो पाया है.

मंत्री योगेंद्र महतो ने कहा प्रकियाधीन है.हमारी सरकार राज्य की जनता के प्रति जवाबदेह है.

विधायक रामेश्वर उरांव ने हाथियों के मामले को उठाया क्या एलीफेंट रेस्क्यू सेंटर सरकार बनाएगी. हाथी भी घायल होते हैं उनको बचाने के लिए मोबाइल वेटनरी यूनिट बनाएगी.

हाथियों का भोजन बांस है जिसकी कमी हो रही है इसे क्या बढ़ाया जाएगा.

मंत्री ने इसका जवाब देते हुए कहा महत्वपूर्ण विषय है इसके सार्थक समाधान का कार्य किया जाएगा.