झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र : सदन की कार्यवाही से पहले JPSC-JSSC पर हंगामा,शोक प्रकाश के बाद स्थगित
रांची: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र गुरूवार से आगाज हो गया है. सदन के पहले दिन कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष ने सदन के बाहर JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली को लेकर जोरदार तरीके से विरोध किया. वहीं,सरकार से सीबीआई जांच की मांग की. मॉनसून सत्र महज 5 कार्य दिवस का है,जो 12 अगस्त तक चलेगा. पहले दिन शोक प्रकाश और सामान्य विधायी कामकाज के साथ सत्र की शुरुआत हुई. जिसके बाद सदन की कार्यवाही 7 अगस्त 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. वहीं, कल 7 अगस्त को पहली पाली में प्रश्न कल फिर वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट पेश होगा. जबकि, 8 एवं 9 अगस्त शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेंगे. जबकि, 10 अगस्त को प्रश्न कल के बाद अनुपूरक बजट पर व्यापक वाद विवाद विनियोग विधेयक पारित होगा और महत्वपूर्ण विधयेक मंजूर होंगे. जहां,विपक्ष एक ओर जेपीएससी मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रही है, वहीं दूसरी तरफ सत्ता पक्ष का कहना है हमारी सरकार छात्रों के साथ खड़ी है. छात्रों के साथ अन्याय नहीं होगा. यही वजह है की चार लोगों की कमेटी बनाई गई है. जिसमें मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मंत्री चमरा लिंडा, मंत्री दीपिका सिंह पांडे और मंत्री संजय यादव शामिल है.