झारखंड विधानसभा : सदन में गूंजा CNT जमीन के हस्तांतरण और नक्शा पास कर अवैध निर्माण का मुद्दा

Edited By:  |
jharkhand vidhansabha

रांची:बजट सत्र के दौरान सदन में कांग्रेसविधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी और राजेश कच्छप ने CNT जमीन के हस्तांतरण और नक्शा पास कर अवैध निर्माण का मुद्दा उठाया. राजेश कच्छप ने कहा कि CNT की जमीन की रजिस्ट्री कराई जा रही है. जो लोग बेच रहे है वह भी दोषी है, जो लोग रह रहे है उसे भी दोषी बताया. दखल दिहानी में दिक्कत हो रही है. हेहल में 40 वर्षों से लोग रह रहे हैं, दखल दिहनी दिलाने में दिक्कत हुई है. ऐसे घरों का बिजली कनेक्शन और वाटर सप्लाई कनेक्शन कैसे दे दिया जाता है.

इस पर मंत्री ने बताया कि अवैध हस्तांतरण कैसे रुके विभागइस पर काम कर रहा है.विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि अवैध हस्तांतरण से डेमोग्राफी चेंज हो रही है. रांची-हटिया पहले आरक्षित क्षेत्र था, लेकिन अब अनारक्षित हो गया है. अवैध जमीन का नक्शा पास नहीं होने में रोक लगानी चाहिए.मंत्री ने कहा कि अवैध हस्तांतरण के कितने मामले लंबित है इसे लेकर जिलों को निर्देशित किया जाएगा.

नगर विकास मंत्री बोले लोगों को कानून की जानकारी है और इसका पालन करते हैं. 40 साल पहले जिन लोगों ने जमीन खरीदी उस जमीन की रजिस्ट्री के कागजात के आधार पर नक्शा पास कर लिया जाता हैं. सभी समस्याओं का निदान सदन के अंदर नहीं किया जा सकता है.