Hindi News / सदन में चंद्रदेव महतो ने उठाया राज्यकर्मियों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ नहीं...

झारखंड विधानसभा : सदन में चंद्रदेव महतो ने उठाया राज्यकर्मियों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ नहीं मिलने का मुद्दा

Edited By:  |
jharkhand vidhansabha

रांची: झारखंड विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से विधायक चंद्रदेव महतो ने राज्यकर्मियों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ नहीं मिलने का मुद्दा सदन में उठाया.

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य के सभी कर्मचारियों के लिए राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना लाई गई है. इस योजना में कई शिकायतें आयी थी, स्वास्थ्य बीमा कंपनी ने कुछ गड़बड़ियां की है. उस पर लगाम लगाने के साथ दोषियों पर कार्रवाई भी की जाएगी.

मंत्री ने बताया कि बीमा योजना में कई खामियां थी, जिसे सुधार कर लाई जा रही है. उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि योगेश साहू के बकाया सात लाख का भुगतान विभाग की तरफ से कर दिया जाएगा. विधायक चंद्रदेव महतो ने जवाब देते हुए कहा कि विधायकयोगेश महतो भी इलाजरत है, इनके साथ भी वही दिक्कत हो रही है.

स्वास्थ्यमंत्री ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए काम कर रही कंपनी के कार्य की समीक्षा और अस्पतालों से समन्वय बनाने के लिए कमेटी बनाई गई है.