झारखंड विधानसभा : एलपीजी गैस और पेट्रोल-डीजल मुद्दें पर बहस, विरोध प्रदर्शन को बीजेपी ने दिया नौटंकी करार

Edited By:  |
jharkhand vidhansabha

रांची:झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में सदन की कार्यवाही शुरू होते हीसत्ता पक्ष के विधायक एलपीजी गैस सिलेंडर के को कीमतों में हुई बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. सिलेंडर का कट आउट लेकर पहुंचे थे. इस परनेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार का विरोध प्रदर्शन पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि राज्य सरकार के मंत्री नौटंकी कर रहे हैं. दुर्भाग्य है इस देश का कि कांग्रेस पार्टी अराजकता की स्थिति पैदा कर रही है. कांग्रेस के नेता पार्लियामेंट की चर्चा में भाग नहीं लेते और यह लोग यहां अराजकता फैलाते हैं.

देश मेंआवश्यक वस्तु की कोई कमी नहीं

बाबूलाल मरांडी ने कहा किदेश में पेट्रोलियम पदार्थों या किसी भी आवश्यक वस्तु की कोई कमी नहीं है. केंद्र सरकार के पास अगले एक महीने तक के लिए पर्याप्त रिजर्व है और भंडारण बढ़ाने की योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है.

सदन में सरयू राय का संबोधन

सदन में विधायक सरयू राय ने कहा कि झारखंड सरकार कहती है कि कोई दिक्कत नहीं है. नंबर दिया गया है जिसके जरिए पेट्रोल-डीजल और गैस मिल रहा है. अपने ही राज्य में अपनी ही सरकार उपग्रह करना चाह रही है, ये दुर्भागपूर्ण है.

पीएम मोदी से इस्तीफे की मांग

वहीं, कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि चाहे व्यवस्था सुधारें या पीएम इस्तीफा दे. ये समाप्त नहीं होती यहां से शुरू होती है. पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस की किल्लत होना केंद्र सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है.