झारखंड विधनसभा : सदन में सरयू राय ने उठाया पेयजल परियोजना का मुद्दा,मंत्री का दावा-कई गुना बढ़ी आपूर्ति
रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही में विधायक सरयू राय ने नगर विकास एवं आवास विभाग से संबंधित मामला उठाया. उन्होंने कहा कि 2009 में आरंभ मान्गो पेयजल परियोजना आज तक पूरी नहीं हुई है.
इस पर मंत्री सुदिव्य सोनू ने जवाब देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन बहुत सारे कार्यों पर निर्भर करता है. 2009 की यह परियोजना है जिसमें मान्गो क्षेत्र की आबादी के आधार पर ड्राफ्ट डिजाइन किया गया था, लेकिन आज 17 वर्षों में पेयजल की आपूर्ति कई गुना बढ़ चुकी है. मार्च 2026 तक की अवधि थी, एजेंसी में एक महीने का वक्त और मांगा है. अप्रैल 2026 तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है. योजना परिचालक कर मांगों की जनता को पानी पहुंचाने का काम किया जाएगा.
सरयू राय ने कहा कि साल 2026 अप्रैल तक अस्पताल में पानी पहुंचने की योजना है अलग मामला है. एलिवेटेड कॉरिडोर ऊपर से बन रहा है पाइप नीचे से जा रहा है. उन्होंने सरकार को बताया कि पाइप लाइन बिछ गयी है, टंकी भी बनकर तैयार है, लेकिन पानी कैसे टंकी में जाए इसकी व्यवस्था नहीं की गई है.
फिर मंत्री ने कहा कि 1लाख 30 हजार प्रति लीटर पानी एमजीएम को दिया जा रहा है, जबकि सरकारी जवाब में 72 हजार लीटर प्रतिदिन दिया जा रहा है. विभाग भी चाहता है कि यथाशीघ्र निर्माण हो जाए.