Hindi News / पक्ष-विपक्ष के नेताओं में चल रहे बयानों के तीर

झारखंड ट्रेजरी घोटाला पर सियासत तेज : पक्ष-विपक्ष के नेताओं में चल रहे बयानों के तीर

Edited By:  |
jharkhand treasury ghotala par siyasat tej

रांची: झारखंड में ट्रेजरी घोटाला का मामला अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है. इस पर पक्ष-विपक्ष के नेताओं में बयानों के तीर चल रहे हैं. बीजेपी ने सीबीआई जांच की मांग की है. वहीं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया 'X' हैंडल पर पोस्ट कर पुलिसकर्मियों के वेतन में हो रही देरी का मुद्दा उठाया है.

जिस विभाग में घोटाला हुआ उसी विभाग के IPS जांच कर रहे-BJP

बीजेपी का साफ कहना है कि जिस विभाग में घोटाला हुआ है उसी विभाग के IPS अधिकारी जांच कर रहे हैं. प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि इससे साफ पता चलता है कि ट्रेज़री घोटाले की जांच में सरकार पारदर्शिता नहीं बरत रही है. मामले हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है जल्द ही सुनवाई होगी उसके बाद सारी चीजें साफ हो जाएगी.

घोटाले की जांच के लिए SIT का गठन

जबकि,जेएमएम का कहना है कि राज्य में ट्रेजरी घोटाले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है और जांच की जा रही है. जांच की आंच अब पूर्वी बीजेपी सरकार तक पहुंच रही है, इसलिए बीजेपी ने CBI जांच की मांग की है.

बाबूलाल मरांडीअपनी तनख्वाह से वेतन दे दें-कांग्रेस

वहीं, कांग्रेस ने कहा कि हमारी सरकार ट्रेजरी मामले पर गंभरी है और जांच चल रही है. प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने तंज कसते हुएकहा कि बाबूलाल मरांडी को अगर पुलिसकर्मियों के वेतन की ज्यादा चिंता है तो वह अपनी तनख्वाह से वेतन दे दें थोड़ी देर जरूर हो रही हैं, लेकिन जल्द पुलिसकर्मियों के वेतन देने की व्यवस्था सरकार करेगी.