Hindi News / गोलमुरी के नामदाबस्ती पार्क के पास नाले में अज्ञात शव मिलने से सनसनी...

JHARKHAND NEWS : गोलमुरी के नामदाबस्ती पार्क के पास नाले में अज्ञात शव मिलने से सनसनी

Edited By:  |
jharkhand news

जमशेदपुर... गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदाबस्ती पार्क के पास स्थित नाले में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। .घटना की जानकारी मिलने पर गोलमुरी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को नाले से निकालने का काम शुरू किया। पुलिस ने शव की पहचान कराने के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं।

गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि शव कहीं से बहकर आया होगा और गोलमुरी के नाले में फंस गया। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही मौत का वास्तविक कारण सामने आ सकेगा।इस बीच पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है और शव की पहचान कराने में जुटी हुई है।