Hindi News / परिवार संग राजा विशाल के गढ़ समेत कई ऐतिहासिक स्थलों का किया भ्रमण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पुहंचे वैशाली : परिवार संग राजा विशाल के गढ़ समेत कई ऐतिहासिक स्थलों का किया भ्रमण

Edited By:  |
mukhya chunaw aayukt gyanesh kumar pahuchey vaishali mukhya chunaw aayukt gyanesh kumar pahuchey vaishali

वैशाली:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार रविवार को परिवार के साथ गणतंत्र की धरती वैशाली पहुंचे. जहां उन्होंने राजा विशाल के गढ़ का भ्रमण किया. इसके साथ ही बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सहित वैशाली कीकई ऐतिहासिक स्थलों का भी भ्रमण किया. वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया गया था.

मुख्य चुनाव आयुक्त परिवार के साथ वैशाली पहुंचने पर डीएम वर्षा सिंह और एसपी शुभांक मिश्रा ने गर्मजोशी से स्वागत किया.वहीं, भ्रमण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यहां आकर गर्व की अनुभूति हो रही है क्योंकि यही वह जगह जहां से ढाई हजार साल पहले दुनिया को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया गया था.

उन्होंने कहा कि वैशाली आने पर उन्हें सौभाग्यपूर्ण वातावरण का अनुभव हो रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि लोकतंत्र की जननी की धरती पर आकर अच्छा लग रहा है और यहां के स्मारकों को देखकर सुखद अनुभूति हो रही है.