JHARKHAND NEWS : भाजपा की अंकिता वर्मा ने अपने सैकड़ों महिलाओं के साथ झामुमो में हुई शामिल
रांची : झामुमो पार्टी के केंद्रीय कार्यालय रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन के मार्गदर्शन और पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा की कार्यसमिति सदस्य अंकिता वर्मा के नेतृत्व में रांची की सैकड़ों महिलाओं ने झामुमो की सदस्यता ली. सभी को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता दिलाई गई और पार्टी में स्वागत किया गया. साथ ही पार्टी के नीति सिद्धांतों से अवगत कराया एवं संगठन को मजबूत करते हुए राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु संकल्प दिलाया.
झामुमो की सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से रानी देवी, सरिता देवी, मधु देवी, सुधा देवी, अनीता देवी, बबीता देवी, लक्ष्मी देवी, आरती देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी, गुड़िया देवी, सरस्वती देवी, धंसरी देवी, मीना देवी, बिजली देवी, सीता देवी, बसंती देवी, सुनीता देवी, सुमन देवी, प्रीति देवी, पूजा देवी, ननकी देवी, किरण देवी, पिंकी देवी, सुमन देवी, गीता देवी, विक्की वर्मा एवं अन्य रहे.
इस अवसर पर मुख्य रूप से रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम, केंद्रीय सदस्य सह संयोजक मंडली सदस्य अश्विनी शर्मा, संयोजक मंडली सदस्य डॉ. हेमलाल मेहता, नयनतारा उरांव, संध्या गुड़िया, प्रदीप मिर्धा एवं अन्य उपस्थित रहे.