Live

Jharkhand Loksabha Election 2024

Rahul Gandhi का Jharkhand दौरा, Gumla के बसिया में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

S
Simran Chaudharyलेखक

GUMLA : कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गुमला के बसिया में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के साथ राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, लोहरदगा और खूंटी के प्रत्याशी सहित कई दिग्गज शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है, 1:00 बजे राहुल गांधी गुमला के बसिया पहुंचेंगे। जहां लोहरदगा और खूंटी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दावा किया है। भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है और सुबह से ही कार्यक्रताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें