Live

JHARKHAND NEWS

पलामू में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर नुक्कड़ नाटक का किया गया आयोजन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पलामू: जिले के मेदिनीनगर प्रखंड के सर्वाधिक फाइलेरिया-ग्रसित क्षेत्र सुआ गोदाम स्थित शिव मंदिर में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चलने वाले एमडीए-आईडीए अभियान पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन जिला जनसंपर्क विभाग एवं पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से किया गया.

इस अवसर पर मासूम आर्ट ग्रुप द्वारा “हाथी का पैर” नाटक प्रस्तुत किया गया. नाटक के लेखक एवं निर्देशक सैकत चटर्जी थे. यह आयोजन जिले के लिए एक ऐतिहासिक पहल और अंतरविभागीय समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण साबित हुआ. नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को एमडीए-आईडीए अभियान में दी जाने वाली दवा का सेवन करने हेतु जागरूक किया गया और सभी से इस महत्वपूर्ण कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गयी. मौके पर जिला चिकित्सा प्रभारी,डीएमओ और वीबीडीसी कंसल्टेंट के अमूल्य सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया. वहीं सुआ पंचायत की जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी दीदीयों(जीसीआरपी- सरिता देवी,तारा देवी,बीडीएसपी- संगीता देवी,सीआरपी-शांति देवी व प्रतिमा देवी) के सक्रिय सहयोग से समुदाय की भागीदारी और स्थल की व्यवस्था सुनिश्चित हो सकी. कार्यक्रम में जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीगण भी मौजूद रहे.

पलामू से नितेश तिवारी की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें