JHARKHAND NEWS : झारखंड प्रदेश भाजपा ने पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती समेत 4 नेताओं को पार्टी से किया बाहर
रांची: झारखंड प्रदेश भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण 4 नेताओं को निष्कासित कर दिया है. पूर्वी सिंहभूम जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती समेत अन्य को पार्टी से बाहर किया है.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी पत्र में प्रदेश भाजपा ने पूर्वी सिंहभूम जिला के 4 पार्टी नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी से निष्कासित किया है.
घाटशिला उपचुनाव प्रचार में इन नेताओं का आचरण पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ पाया गया है. निष्कासित किए जाने वाले नेताओं में पूर्वी सिंहभूम जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व मंडल अध्यक्ष तुषारकांत और सक्रिय कार्यकर्ता सुरेश महली शामिल हैं. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.
रांची से सीनियर रिपोर्टर संतोष कुमार की रिपोर्ट-