Hindi News / जमशेदपुर पुलिस ने फायरिंग मामले में 2 आरोपी युवकों को दबोचा

JHARKHAND NEWS : जमशेदपुर पुलिस ने फायरिंग मामले में 2 आरोपी युवकों को दबोचा

Edited By:  |
jharkhand news

जमशेदपुर : जिले के उलीडीह थाना क्षेत्र में फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये आरोपियों के पास से देसी कट्टा, दो जिन्दा कारतूस,एक मैगजीन और एक मोटरसाइकिल जब्त किया गया है.

बताया जा रहा है कि उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत संकोसाई रोड नंबर एक में विगत 5 अप्रैल को रंगदारी वसूलने के मामले को लेकर गोली चली थी. घटना के बाद भुक्तभोगी बैद्यनाथ साहू ने मामला दर्ज करवाया था.इस मामले में पुलिस ने अनुसन्धान के दौरान पूर्व में ही एक आरोपी अनीस रजक को पकड़ कर जेल भेज दिया था.इसके बाद शुक्रवार को काण्ड में शामिल और दो आरोपी विवेक तिवारी और आकाश गिरी को गिरफ्तार कर लिया है.इनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा भी बरामद किया है. साथ ही दो जिन्दा कारतूस,एक मैगजीन और बाइक भी जब्त किया है.फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बता दें कि आरोपी इससे पूर्व में भी जेल जा चुका है .