Hindi News / झारखंड पुलिस की रिटायर्ड हवलदार के घर में लगी भीषण आग, फ्रिज के...

JHARKHAND NEWS : झारखंड पुलिस की रिटायर्ड हवलदार के घर में लगी भीषण आग, फ्रिज के पास से उठा धुआं; बाल-बाल बचीं 1984 दंगा पीड़िता दर्शन कौर

Edited By:  |
jharkhand news

रांची के बीएसटी थाना क्षेत्र के एलोरा हॉस्टल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी.यह आग झारखंड पुलिस की रिटायर्ड हवलदार दर्शन कौर के घर में अचानक से लगी.आग लगने घटना की शुरुआत में देखते ही देखते पूरा घर काले धुएं से भर गया। गनीमत यह रही कि स्थानीय लोगों की सूझबूझ और समय पर दी गई सूचना के बाद झारखंड अग्निशमन सेवा की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने पूरी मुस्तैदी और आधुनिक उपकरणों के साथ कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।इस आगजनी में घर का सारा सामान जलकर पूरी तरह से खाक हो गया है।

पीड़ित दर्शन कौर, जो कि 1984 के सिख दंगा पीड़ित भी हैं, उन्होंने बताया कि आग फ्रिज के पास लगी थी। सबसे डरावनी बात यह रही कि दर्शन कौर का एक पैर पहले से टूटा हुआ है, बावजूद इसके उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए बेहद संघर्ष किया और किसी तरह घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।प्रारंभिक जांच में आग लगने की मुख्य वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन रिटायर्ड हवलदार का पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो चुका है। पुलिस और दमकल विभाग आगे की जांच में जुट गया है।