Hindi News / SBI ग्राहक सेवा केंद्र में लूट मामले में नालंदा पुलिस ने 4 युवकों...

बड़ी सफलता : SBI ग्राहक सेवा केंद्र में लूट मामले में नालंदा पुलिस ने 4 युवकों को दबोचा

Edited By:  |
badi safalta badi safalta

नालंदा: बड़ी खबर नालंदा से है जहां पुलिस ने नगरनौसा थाना क्षेत्र के महमदपुर स्थितSBIग्राहक सेवा केंद्र में हुई लूट की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी,लैपटॉप,मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद किया है.

पुलिस के अनुसार दोपहर में महमदपुर स्थित पीड़ित संदीप पटेल के सीएसपी में अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब 3.20 लाख रुपये,एकHPकंपनी का लैपटॉप,चार मोबाइल फोन सहित अन्य सामान लूट लिया था. इस संबंध में नगरनौसा थाना में कांड संख्या 195/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया.

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया. तकनीकी अनुसंधान,सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया है.

नालंदा से राजू कुमार की रिपोर्ट-