Hindi News / झारखंड SIR: अब तक 34% से अधिक मतदाताओं को मिले गणना प्रपत्र, डिजिटल...

JHARKHAND NEWS : झारखंड SIR: अब तक 34% से अधिक मतदाताओं को मिले गणना प्रपत्र, डिजिटल अपलोड मात्र 3.53%

Edited By:  |
jharkhand news

झारखंड में इन दिनों मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर (SIR) का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक राज्य के 34.62 प्रतिशत मतदाताओं को बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र बांटे जा चुके हैं। लेकिन, एक चिंता की बात भी सामने आई है।फॉर्म तो बांटे जा रहे हैं, लेकिन मतदाताओं द्वारा भरे हुए और हस्ताक्षरित (signed) गणना प्रपत्रों को डिजिटली अपलोड करने की रफ्तार अभी काफी धीमी है।

अब तक केवल 3.53 प्रतिशत मतदाताओं के ही प्रपत्र ऑनलाइन अपलोड हो सके हैं।अगर जिलों की बात करें, तो सिमडेगा इस रेस में सबसे आगे चल रहा है, जहां 15 प्रतिशत मतदाताओं के प्रपत्र डिजिटलाइज्ड हो चुके हैं। वहीं दूसरी ओर, गोड्डा जिला सबसे पीछे है, जहां अब तक एक प्रतिशत काम भी पूरा नहीं हो पाया है।कुछ अन्य जिलों की स्थिति देखें तो रामगढ़ में लगभग 10%, पश्चिमी सिंहभूम में 9%, कोडरमा में 8%, लोहरदगा में 7% और दुमका में 6% मतदाताओं के प्रपत्र अपलोड किए जा चुके हैं। बाकी जिलों में यह आंकड़ा सिर्फ 1 से 4 प्रतिशत के बीच है, जिसमें राजधानी रांची भी शामिल है, जहां अब तक मात्र 2.33 प्रतिशत काम ही पूरा हुआ है।