चर्चित बड़गांव पुलिस हमला मामले में बड़ी कार्रवाई : मुजफ्फरपुर पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से है जहां चर्चित पीयर थाना के बड़गांव पुलिस टीम और थानेदार को बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए8अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.मुजफ्फरपुर पुलिस ने मामले में इससे पहले एक चर्चित कॉमेडियन यूट्यूबर को भी पकड़ा था. मामले में54नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज है,अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.
दरअसल घटना6फरवरी2026की है,जब डीजे गाड़ी को रोकने को लेकर पुलिस और वहां के स्थानीय सरपंच के बीच बहस हुआ था. इसके बाद पुलिस द्वारा सरपंच की पिटाई करने का आरोप लगा,जिससे आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी को तोड़ दिया. वहीं तत्कालीन थानेदार रजनीकांत को बंधक बना लिया था. वहीं अन्य पुलिस कर्मियों पर भी हमला किया गया था. मामले में चिह्नित लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी है.
मुजफ्फरपुर से रविरंजन कुमार की रिपोर्ट-





