Live

JHARKHAND NEWS

सांसद मनीष जायसवाल ने सरस्वती पूजा विसर्जन में रामगढ़ में जुलूस पर पथराव का मामला उठाया सदन में

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

NEWS DESK : हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने मंगलवार को लोकसभा सत्र के दौरान झारखंड में हो रहे हिन्दुओं पर अत्याचार का मामला लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष रखा.

उन्होंने बताया कि इस वर्ष सरस्वती पूजा के विसर्जन के दिन रामगढ़ के सोसोकला गांव में विशेष समुदाय के द्वारा जुलूस पर पथराव किया गया. इसमें एक नाबालिग बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है. वहीं प्रशासन के द्वारा उल्टा हिन्दुओं पर दंगा भड़काने को लेकर काउंटर केस कर दिया गया है.

सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि इसी तरह की एक घटना वर्ष 2022 में रूपेश पांडे के साथ भी हुई. रूपेश को विशेष समुदाय के द्वारा पीट पीट कर हत्या कर दी गई. वहीं बड़कागांव विधानसभा के महूदी गांव में वर्षों से एक सड़क पर विशेष समुदाय के द्वारा किसी भी प्रकार का हिन्दू जुलूस जाने नहीं दिया जाता है.

उन्होंने मांग किया कि केंद्र सरकार इस पूरे मामले में और इस तरह की कई घटना जो झारखंड में हर हिन्दू पर्व के दौरान होती है, उस पर रोक लगाने और कठोर कार्रवाई करने हेतु हस्तक्षेप करे.

सीनियर रिपोर्टर संतोष कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें