JHARKHAND NEWS : UPSC प्रीलिम्स क्रैक करते ही झारखंड सरकार देगी 1.5 लाख रुपये
"झारखंड के होनहार युवाओं के प्रशासनिक सेवा में जाने के सपने को अब राज्य सरकार की वित्तीय मदद से एक नई उड़ान मिलने वाली है! अगर आपने या आपके किसी दोस्त ने UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 पास कर ली है, तो झारखंड सरकार आपके मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू की तैयारी का पूरा खर्च उठाने के लिए तैयार है।"मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना' के तहत सरकार सफल SC और ST वर्ग के अभ्यर्थियों को 1.50 लाख रुपये की एकमुश्त आर्थिक सहायता दे रही है।इस बार सरकार ने दो बड़े बदलाव किए हैं जो पूरी तस्वीर बदल देंगे:
पहली बात: पहले मिलने वाली 1 लाख की राशि को बढ़ाकर अब डेढ़ लाख (₹1,50,000) कर दिया गया है।
दूसरी बात: पारिवारिक सालाना आय की सीमा को 2.50 लाख से सीधे बढ़ाकर 8 लाख रुपये कर दिया गया है। यानी अब राज्य के सैकड़ों और जरूरतमंद छात्रों को इसका सीधा लाभ मिल सकेगा!" "तो इस योजना का लाभ उठाने के लिए क्या योग्यताएं होनी चाहिए? ध्यान से सुनिए:
आप झारखंड के मूल या स्थायी निवासी होने चाहिए।
आपने UPSC प्रीलिम्स 2026 पास किया हो।
परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपये या उससे कम हो।
याद रखें, इस योजना का लाभ जीवन में सिर्फ एक बार ही लिया जा सकता है, और आप केंद्र या राज्य की किसी और समान योजना का लाभ न ले रहे हों।"फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026, शाम 6:00 बजे तक तय की गई है।