Hindi News / एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में “इवेंट मैनेजमेंट की दुनिया” पर एलुमनाई इंटरैक्शन का आयोजन,...

JHARKHAND NEWS : एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में “इवेंट मैनेजमेंट की दुनिया” पर एलुमनाई इंटरैक्शन का आयोजन, ज्यूरीफिएस्टा 2.0 का समापन

Edited By:  |
jharkhand news

रांची : एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के विज़न और मिशन के अनुरूप तथा इसके संस्थापक अध्यक्ष एवं कुलाधिपति के आशीर्वाद से, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने 15 अप्रैल 2026 को “इवेंट मैनेजमेंट की दुनिया की खोज” विषय पर एक एलुमनाई इंटरैक्शन का आयोजन किया. इस सत्र में बीए (जे एंड एमसी) 2019–22 बैच के पूर्व छात्र शुभम मोहंता ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया. इसी अवसर पर 14 अप्रैल 2026 से चल रहे एमिटी लॉ स्कूल के ज्यूरीफिएस्टा 2.0 का समापन भी किया गया.

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अशोक के. श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की.

शुभम मोहंता वर्तमान में हेल्थसेटगो एजुकेशन में एसोसिएट–इवेंट्स एंड पार्टनरशिप्स के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने बीए (जे एंड एमसी) और एमए (जे एंड एमसी) के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कॉर्पोरेट इवेंट्स और वेडिंग इवेंट्स के बीच अंतर को विस्तार से समझाया. उन्होंने इवेंट मैनेजमेंट की योजना बनाने की रणनीतियों,आवश्यक संपर्कों और ग्राउंड-लेवल अनुभव के महत्व पर भी प्रकाश डाला.

उन्होंने कहा, “एक मास कम्युनिकेशन ग्रेजुएट के लिए केवल संवाद कौशल ही पर्याप्त नहीं है,बल्कि विभिन्न आगामी कार्यक्रमों के लिए वेंडर्स के साथ प्रभावी बातचीत और उन्हें आश्वस्त करने की क्षमता भी आवश्यक होती है. नियोजित कार्यक्रमों से पहले आयोजन कंपनी और वेंडर के बीच एक अनुबंध (एग्रीमेंट) भी किया जाता है.”

उन्होंने आगे कहा, “कम्युनिकेशन और नेटवर्किंग के अलावा,एक मास कम्युनिकेशन ग्रेजुएट को रिस्क मैनेजमेंट,कॉलिंग और सेल्स जैसे कौशलों में भी दक्ष होना चाहिए. इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में नौकरी पाने के लिए इंटर्नशिप अत्यंत आवश्यक है.”

कार्यक्रम के अंत में ज्यूरीफिएस्टा 2.0 का वैलिडिक्टरी समारोह आयोजित किया गया, जिसमें फेस्ट के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया.