Hindi News / गैंगस्टर प्रिंस खान ने बिजनेसमैन से मांगे ₹1 करोड़, नहीं देने पर पूरे...

JHARKHAND NEWS : गैंगस्टर प्रिंस खान ने बिजनेसमैन से मांगे ₹1 करोड़, नहीं देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की दी धमकी

Edited By:  |
jharkhand news

झारखंड की राजधानी रांची में इस वक्त एक नाम का खौफ कारोबारियों के सिर चढ़कर बोल रहा है... और वो नाम है—गैंगस्टर प्रिंस खान! राजधानी में प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगे जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक व्यापारियों को फोन और व्हाट्सएप पर धमकियां मिल रही हैं, जिससे पूरे कारोबारी समाज में दहशत का माहौल है।सवाल यह उठ रहा है कि क्या ये रंगदारी वाकई दुबई में बैठा प्रिंस खान मांग रहा है, या फिर उसकी आड़ में कोई और बड़ा खेल खेल रहा है? ताजा मामला रांची के बरियातू थाना क्षेत्र का है। यहाँ रानी बगान के रहने वाले जाने-माने कारोबारी बिजेंद्र सिंह को निशाना बनाया गया है।

बिजेंद्र सिंह से व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर एक-दो लाख नहीं, बल्कि पूरे 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है! और धमकी ऐसी कि रोंगटे खड़े कर दे... कहा गया है कि अगर पैसे नहीं मिले, तो कारोबारी और उनके पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा।इस खौफनाक धमकी के बाद पीड़ित कारोबारी ने तुरंत बरियातू थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आता है।

मैसेज भेजने वाला खुद को 'प्रिंस खान दुबई' बताता है। लेकिन सबसे चौंकाने वाली और डराने वाली बात यह है कि इस गैंग को कारोबारी के पल-पल की खबर है। मैसेज में न सिर्फ उनके परिवार के सदस्यों का जिक्र है, बल्कि उनकी गाड़ी का रंग और नंबर तक लिखा हुआ है।इस धमकी से साफ है कि गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे रांची की सड़कों पर खुलेआम घूम रहे हैं। ये गुर्गे पहले कारोबारियों के घर, उनकी गाड़ियों और परिवार की पूरी रेकी करते हैं, सारी जानकारी जुटाते हैं और फिर दुबई बैठे अपने आका को भेजते हैं। इससे पहले भी रांची में एक और कारोबारी को ठीक इसी अंदाज में धमकी दी जा चुकी है।