Live

JHARKHAND NEWS

देवघर में झामुमो ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदले जाने के फैसले के विरोध में किया प्रदर्शन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

देवघर: केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलकर वीबी-जी राम जी बिल 2025 लाने के फैसले के विरोध में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी ने देवघर समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया है. यह धरना प्रदर्शन झामुमो जिला अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में किया जा रहा है.

इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा योजना का नाम बदलकर गांधी जी को अपमानित करने का काम किया है. मनरेगा योजना आम गरीबों की गारंटी योजना थी जिसको केंद्र सरकार द्वारा मनमाने ढंग से वीबी-जी राम जी कर दिया गया है. इसका हमलोग आज विरोध कर रहे हैं और राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे. उन्होंने कहा कि हमलोग मांग करते हैं कि मनरेगा योजना का नाम न बदला जाय. क्योंकि यहां के गरीब गुरुबा को गारंटी के साथ रोजगार मिले.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें