Hindi News / सावन 2026: इस बार बन रहा है दुर्लभ संयोग, चारों सोमवार बेहद खास;...

JHARKHAND NEWS : सावन 2026: इस बार बन रहा है दुर्लभ संयोग, चारों सोमवार बेहद खास; जानें पूजा की सही विधि और तिथियां

Edited By:  |
jharkhand news

इस सावन बन रहा है एक ऐसा दुर्लभ और अद्भुत संयोग, जो बरसों बाद आया है! इस बार सावन के चारों सोमवार बेहद खास हैं, और अगर आपने इस विधि से पूजा कर ली, तो आपकी हर मनोकामना जरूर पूरी होगी!पंचांग के अनुसार, इस साल सावन की शुरुआत गुरुवार से हो रही है, जिसे ज्योतिष में बहुत ही उत्तम माना गया है। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी पंडित दुर्लभ मिश्रा के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति ज्ञान और धैर्य के प्रतीक हैं। इसलिए गुरुवार से शुरू हुआ यह सावन शिव भक्तों के लिए विशेष फलदायी है।

पहली सोमवारी (3 अगस्त): इस दिन नाग पंचमी और सिद्धि योग का अद्भुत संयोग है। भोलेनाथ को दूध, बेलपत्र और जल अर्पित करें, कार्यों में सिद्धि मिलेगी।

दूसरी सोमवारी (10 अगस्त): इस दिन त्रयोदशी और महाशिवरात्रि का महापर्व है! जल और इत्र स्नान के बाद पंचाक्षर मंत्र का जाप करें। (ध्यान दें: पुरुष 'ॐ नमः शिवाय' और महिलाएं केवल 'नमः शिवाय' का जाप करें)।

तीसरी सोमवारी (17 अगस्त): शुक्ल पक्ष की पंचमी यानी नाग पंचमी और संक्रांति का संयोग है। इस दिन भोलेनाथ को गुड़ वाली खीर का भोग लगाने से मनोकामनाएं तीव्र गति से पूरी होती हैं।

चौथी सोमवारी (24 अगस्त): द्वादशी तिथि पर भगवान शिव का पंचोपचार पूजन करने से घर में सुख और समृद्धि आती है।ग्रह-नक्षत्रों के इस दुर्लभ संयोग के कारण इस बार द्वादश ज्योतिर्लिंगों और शिवालयों में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।