BIHAR NEWS : पटना में एक्टिव साइबर फ्रॉड गैंग बेनकाब: रिश्तेदार बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बिहार में साइबर अपराध और सुरक्षा इकाई को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल यानी NCRP पर मिली शिकायतों के आधार पर, पटना में सक्रिय एक शातिर साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है।साइबर यूनिट और पटना साइबर थाने की संयुक्त कार्रवाई में जक्कनपुर इलाके से शुभम कुमार नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जांच में उसके मोबाइल से कई डिजिटल सबूत मिले हैं, जिनका संबंध NCRP पर दर्ज 43 साइबर ठगी के मामलों से जुड़ा पाया गया है।यह गिरोह लोगों को फोन कर खुद को उनका रिश्तेदार, दोस्त या परिचित बताता था। इसके बाद बीमारी, दुर्घटना या किसी बड़ी आपात स्थिति का झांसा देकर, लोगों से ₹10,000 से ₹12,000 तक की रकम अलग-अलग UPI आईडी और बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लेता था।पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह के दो अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पटना साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और बरामद उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य चेहरों को भी बेनकाब किया जा सके।बिहार साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई ने प्रदेश की जनता से खास अपील की है—
यदि आपके पास भी किसी रिश्तेदार या मित्र के नाम पर अचानक पैसे मांगने का कॉल आए...
अगर कोई बीमारी या दुर्घटना का हवाला दे...तो बिना पूरी तरह सच्चाई जाने, भूलकर भी ऑनलाइन भुगतान न करें





