JHARKHAND NEWS : स्वास्थ्य मंत्री डॉ.इरफान अंसारी ने 'JHOSCON-2026' का किया उद्घाटन,डॉ.बिभूति कश्यप के ऐतिहासिक उपलब्धि पर जतायी खुशी
रांची:झारखंड ऑप्थल्मोलॉजी सोसाइटी (JHOS) के 23वें वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया गया. राजधानी रांची के पुरलिया रोड स्थित स्वर्णभूमि में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने शुभांरभ किया. समारोह का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस मौके पर JHOS के पदाधिकारियों और राज्य के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सकों ने अतिथियों का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया.
वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर का सम्मान
इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश का मान बढ़ाने वाले डॉ.विभूति कश्यप को सम्मानित किया गया. डॉ.विभूति ने अमेरिका में 'अमेरिकन रेटिना सोसाइटी' की वार्षिक कॉन्फ्रेंस में एक साथ दो 'रेट बकलर ट्रॉफियां' (रेटिना सर्जरी का ऑस्कर) जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके योगदान को झारखंड के चिकित्सा इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय बताया. डॉ.विभूति कश्यप के लिए येगर्व भरा क्षण था.
प्रो. डॉ. बी.पी. कश्यप एक्स्ट्रा म्यूरल ओरेशन' के तहत ख्याति प्राप्त डॉ. रोहित शेट्टी ने अपना महत्वपूर्ण शोध पत्र प्रस्तुत किया. वहीं, प्रो.डॉ. लक्ष्मी नारायण इंट्रा म्यूरल ओरेशन' में डॉ. शैलेंद्र सिंह ने रिफ्रैक्टिव सर्जरी के क्रमिक विकास पर विस्तार से चर्चा की.
हाई इम्पैक्ट पर्ल सत्र
इस विशेष सत्र में डॉ.ललित वर्मा, डॉ. जेएस. तितियाल, डॉ. भारती कश्यप और डॉ. प्रशांत बावनकुले जैसे दिग्गज डॉक्टरों ने आंखों की विभिन्न उप-विशेषताओं जैसे रेटिना, कॉर्निया और रिफ्रैक्टिव सर्जरी पर 2-मिनट के प्रभावशाली वीडियो टिप्स साझा किए. डॉ. कौशिक मुरली ने भारत में नेत्र चिकित्सा के लिए 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)' की भूमिका पर मुख्य भाषण दिया.'साइट अनसीन' (Sight Unseen) सत्र में काला मोतिया (ग्लाकोमा) के इलाज की नई चुनौतियों पर बहस हुई. इसमें डॉ. विनीता रामनानी, डॉ. अनिंद्य अनुराधा और डॉ. पूनम सिंह ने दवाओं और सर्जिकल तकनीकों (MIGS) के चयन पर अपने विचार साझा किए.
स्वास्थ्य मंत्री का संबोधन
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा किडॉ.बिभूति कश्यप ने ऐतिहासिक उपलब्धि पाकर राज्य का मान बढ़ाया है. उन्होंने कहा किहमारे राज्य के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल के डॉ. बिभूति कश्यप ने 'अमेरिकन सोसाइटी ऑफ रेटिना स्पेशलिस्ट' (ASRS) के सम्मेलन में एक ही वर्ष में दो 'रेट बकलर' (Rhett Buckler) ट्रॉफियां जीतकर विश्वभर में कीर्तिमान स्थापित किया है. जिन्हें चिकित्सा जगत में 'रेटिना सर्जरी का ऑस्कर' कहा जाता है. दो ट्रॉफी जीतकर डॉ. बिभूति विश्व एकमात्र सर्जन बन गए हैं. इरफान अंसारी ने कहा कि वे न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के गौरव हैं. राज्य में नेत्र चिकित्सा के विस्तार में ऐसे प्रतिभावान युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है.
सरकार की प्रतिबद्धता और ग्रामीण स्वास्थ्य
हमारी सरकार राज्य के स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. झारखंड की एक बड़ी आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है. जहां मोतियाबिंद, ग्लूकोमा और डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसी बीमारियां एक चुनौती हैं. मुझे गर्व है कि हमारे डॉक्टर आधुनिक तकनीकों के माध्यम से दूर-दराज के इलाकों तक रोशनी पहुंचा रहे हैं. हमने जामताड़ा और संथाल परगना जैसे क्षेत्रों में महिला स्वास्थ्य एवं नेत्र सुरक्षा अभियान चलाए हैं और भविष्य में भी ऐसे कैंप निरंतर लगाए जाएंगे.
युवा प्रतिभाओं का प्रोत्साहन
इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से आए 60 प्रतिष्ठित वक्ताओं का अनुभव साझा करना झारखंड के लिए मील का पत्थर साबित होगा. पोस्ट-ग्रेजुएट छात्रों ने अपनी शोध प्रस्तुतियां दी हैं. इन युवा डॉक्टरों को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ेगा. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा किमैं झारखंड के नेत्र चिकित्सकों को रांची में 'ऑल इंडिया नेत्र सोसाइटी की मिड-टर्म कांफ्रेंस' आयोजित करने के लिए प्रेरित करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि राज्य सरकार इस आयोजन के लिए हर संभव मदद करेगी. उन्होंने कहा किमुझे पूर्ण विश्वास है कि यह सम्मेलन झारखंड की जनता को आधुनिक और उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगा.