Hindi News / जंगली सुअर के हमले में मृत व्यक्ति के आश्रित को ₹4 लाख की...

JHARKHAND NEWS : जंगली सुअर के हमले में मृत व्यक्ति के आश्रित को ₹4 लाख की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान

Edited By:  |
jharkhand news

बोकारो वन प्रमंडल से एक बड़ी और संवेदनशील खबर सामने आ रही है। वन्यजीव यानी जंगली सुअर के हमले में जान गंवाने वाले एक व्यक्ति के आश्रित को राज्य सरकार के प्रावधानों के तहत अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की गई है।चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के आद्राकुडी निवासी स्वर्गीय बुधन महतो के आश्रित को ₹3,75,000 (तीन लाख पचहत्तर हजार रुपये) का चेक सौंपा गया।

यह सहायता राशि क्षेत्र के विधायक उमाकांत रजक द्वारा, विभाग के पदाधिकारी शशि कांत महतो, धीरज कुमार और निताय चंद्र महतो की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान की गई

घटना के तुरंत बाद राहत स्वरूप ₹25,000 (पच्चीस हजार रुपये) की राशि पहले ही उपलब्ध करा दी गई थी। इस प्रकार, मृतक के आश्रित को कुल ₹4,00,000 (चार लाख रुपये) की सहायता राशि का भुगतान सुनिश्चित किया गया है।घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि आद्राकुडी निवासी बुधन महतो, जो कि स्वर्गीय निहाल महतो के पुत्र थे, जंगल में अपनी बकरियां चराने गए थे। इसी दौरान एक जंगली सुअर ने उन पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान 03 जनवरी 2026 को उनका निधन हो गया था।यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा मानव-वन्यजीव संघर्ष में मृत्यु होने पर देय अनुग्रह सहायता राशि को वर्तमान में बढ़ाकर ₹10,00,000 (दस लाख रुपये) कर दिया गया है, ताकि प्रभावित परिवारों को और अधिक आर्थिक संबल मिल सके।