Hindi News / झारखंड सरकार के कार्यक्रम से वित्त मंत्री ने क्यों बनाई दूरी? दिल्ली में...

JHARKHAND NEWS : झारखंड सरकार के कार्यक्रम से वित्त मंत्री ने क्यों बनाई दूरी? दिल्ली में मौजूदगी के बाद भी नहीं पहुंचे

Edited By:  |
jharkhand news

दिल्ली में झारखंड सरकार का एक बड़ा कार्यक्रम होता है, लेकिन सरकार के सबसे वरिष्ठ और वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ही वहां से गायब दिखते हैं!

जी हां, दिल्ली में राज्य सरकार ने 'नेशनल स्टेकहोल्डर कंसल्टेंशन' कार्यक्रम का आयोजन किया। लेकिन हैरानी की बात ये है कि वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर दिल्ली में मौजूद होने के बावजूद इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। अब सियासी गलियारों में सुगबुगाहट तेज है कि आखिर मंत्री जी ने अपने ही सरकार के कार्यक्रम से दूरी क्यों बनाई?जब इस पूरे मामले पर खुद वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से सवाल पूछा गया, तो उनका जवाब और भी चौंकाने वाला था।उन्होंने कहा कि "मुझे दिल्ली के इस कार्यक्रम की कोई सूचना ही नहीं थी। मैं दो दिनों से रांची में नहीं हूं और कार्यक्रम से संबंधित कोई भी पत्र या आमंत्रण मुझे नहीं मिला है।"एंकर (सस्पेंस टोन):

अब ट्विस्ट देखिए! भले ही वित्त मंत्री सरकारी कार्यक्रम में नहीं गए, लेकिन वो दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय जरूर पहुंचे। वहां उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और दिग्गज नेता जयराम रमेश से खास मुलाकात की।

इस मुलाकात के बाद मंत्री जी के सुर बदले-बदले नजर आए। उन्होंने कहा:

संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मिलकर विकास योजनाओं को गति दी जा रही है।

गठबंधन की पार्टियों के घोषणापत्र और नीतियों को सामूहिक रूप से लागू किया जा रहा है।

यानी बाहर सब ठीक दिखाने की पूरी कोशिश की गई।

लेकिन बात सिर्फ इतनी ही नहीं है। अंदरूनी नाराजगी की एक वजह ब्यूरोक्रेसी से जुड़ा विवाद भी माना जा रहा है। पिछले दिनों विभाग के संयुक्त सचिव पंकज सिंह ने मंत्री जी की गाड़ी वापस करने को लेकर एक पत्र जारी किया था, जिसपर वित्त मंत्री ने कड़ा ऐतराज जताया था। मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विभागीय सचिव को पत्र लिखकर स्थिति स्पष्ट करने को कहा था, लेकिन खबर है कि सचिव साहब ने अब तक मंत्री जी के पत्र का कोई जवाब नहीं दिया है।

तो क्या यह अधिकारियों की मनमानी है या गठबंधन सरकार के भीतर की कोई नई खिचड़ी?