JHARKHAND NEWS : दीपिका पांडेय सिंह का भरोसा: छात्रों के साथ होगा न्याय, पेपर लीक मामले में तेजी से हो रही है सीआईडी जांच
झारखंड के युवाओं और छात्र-छात्राओं के भविष्य को लेकर राज्य की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने छात्रों को पूरा भरोसा दिलाया है कि सरकार उनके साथ न्याय करेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।पेपर लीक मामलों को लेकर झारखंड सरकार पूरी तरह गंभीर नजर आ रही है। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने स्पष्ट किया है कि CID (क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट) इस मामले की जांच बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ा रही है।
उन्होंने पिछली घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इससे पहले पेपर लीक मामलों की जांच CBI से भी कराई गई थी, लेकिन उसका परिणाम क्या रहा, यह आज सबके सामने है। केंद्रीय जांच एजेंसियों के नतीजों से असंतोष जताते हुए उन्होंने राज्य स्तर पर ठोस कार्रवाई की बात कही है।छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को रोकने के लिए राज्य सरकार अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। सरकार की ओर से यह जानकारी दी गई है कि भविष्य में बिना किसी पेपर लीक के परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए एक ठोस रणनीति तैयार की जा रही है, ताकि युवाओं का भरोसा और उनका समय दोनों सुरक्षित रह सकें।