'गुरुजी' की पहली पुण्यतिथि : देवघर में मंत्री हफीजुल अंसारी ने शिबू सोरेन की प्रतिमा का किया अनावरण
देवघर:झारखंड के सभी जिलों की तरह देवघर में भी झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और पदमश्री से सम्मानित 'गुरुजी' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर देवघर एयरपोर्ट चौक के पास उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया.पर्यटन,कला,संस्कृति,खेल एवं युवा कार्य मंत्री हफीजुल अंसारी ने फीता काटकर प्रतिमा का उद्घाटन किया. मौके पर जेएमएम के तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
इस दौरान उन्होंने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन की विचारधारा, संघर्ष और झारखंड की अस्मिता के लिए किए गए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा.उन्होंने कार्यकर्ताओं से गुरूजी के बताए मार्ग पर चलकर पार्टी को और मजबूत बनाने का आह्वान किया.
कार्यक्रम में देवघर उपायुक्त (डीसी), पुलिस अधीक्षक (एसपी), झामुमो जिला अध्यक्ष संजय शर्मा सहित पार्टी के कई नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे. सभी ने गुरूजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.





