JHARKHAND NEWS : अयोध्या मंदिर चंदा मामले का नाटक बना राजनीतिक अखाड़ा: बीजेपी बोली- सनातन का अपमान, विपक्ष ने कहा- उजागर हुई सच्चाई
अयोध्या मंदिर में बीते दिनों में चंदा चोरी मामले को लेकर दिल्ली संसद में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कांग्रेसी नेताओं द्वारा किए गए सिंबॉलिक नाटक मंचन को भारतीय जनता पार्टी ने तीखी आलोचना की है पार्टी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने इस मामले को लेकर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को बहरूपिया करार दिया है उन्होंने कहा कि वह सनातन धर्म का सम्मान नहीं करते और अयोध्या मामले को लेकर वह हदों को पार करते हुए जो कुछ भी राहुल गांधी और पप्पू यादव द्वारा किया गया और पूरी तरह से सनातन धर्म को अपमान करने वाला काम था वहीं दूसरी ओर सत्ताधारी दल झामुमो के प्रवक्ता मनोज पांडे ने पप्पू यादव और राहुल गांधी द्वारा किए गए नाटक मंचन की सराहना की ओर कहा कि इससे भारतीय जनता पार्टी सरकार की मंदिर में चंदा चोरी का मामला उजागर होते हुए पूरा देश ने देखा है कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता राकेश कुमार सिन्हा ने ये भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में जो कुछ भी देश में हो रहा है वह सही नहीं है और अयोध्या मंदिर में चोरी का मामला अत्यंत ही आपत्तिजनक है पर पप्पू यादव या राहुल गांधी ने जो कुछ भी नाटक मंचन के जरिए दिखाया उससे साफ पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार की सरफरस्ती में मंदिरों में भी किस तरह से अनियमितताएं हो रही है.